PM Kisan 21st Instalment Date: इस दिन किसानों के खाते में आएंगे 21वीं किस्त के 2000 रूपये, तिथि जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Kisan 21st Instalment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनी हुई है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6,000 की राशि तीन बराबर किस्तों में प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें खेती-बाड़ी से जुड़े आवश्यक खर्च पूरे करने में खास मदद मिलती है।

अब किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000 की अगली किस्त जमा की जाएगी। खेती के इस महत्वपूर्ण दौर में मिलने वाली यह राशि किसानों के लिए बड़ी मदद साबित होगी और रबी सीजन की तैयारियों में महत्वपूर्ण सहयोग देगी।

PM Kisan 21st Instalment Date

किसानों में 21वीं किस्त को लेकर चल रही इंतज़ार अब खत्म हो गया है, क्योंकि इसकी तारीख आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, किसानों के खातों में 21वीं किस्त की राशि 19 नवंबर को भेजी जाएगी। कृषि विभाग के मुताबिक, इस बार भी करीब 9 करोड़ लाभार्थी किसानों को ₹2,000 की किस्त प्रदान की जाएगी।

यह वित्तीय सहायता किसानों के लिए अत्यंत सहायक होती है, विशेषकर उन किसानों के लिए जो हर सीजन की शुरुआत आर्थिक दबाव के साथ करते हैं। रबी फसल की तैयारियों के दौरान मिलने वाली यह किस्त किसानों को बीज, खाद और अन्य आवश्यक कृषि सामग्रियों की खरीद में महत्वपूर्ण सहारा प्रदान करती है।

इन किसानों को नहीं मिलेगा 21वीं किस्त का लाभ

अक्सर किस्त किसानों के खाते में न पहुंच पाने का कारण उनकी जानकारी में त्रुटियां होती हैं। यदि किसान का आधार बैंक खाते से सही तरह लिंक नहीं है, बैंक खाता बदल दिया गया है, या नाम संबंधी कोई गलती है, तो ऐसे मामलों में DBT के माध्यम से भुगतान रुक जाता है या असफल हो जाता है।

इसके साथ ही कई किसानों की ई-केवाईसी अधूरी रह जाती है या भूमि सत्यापन पूरा नहीं हो पाता, जिसके कारण उनकी किस्त समय पर जारी नहीं हो पाती है। इसलिए यह आवश्यक है कि किसान अपनी सभी विवरण समय-समय पर अपडेट रखें, ताकि उन्हें किसी भी तरह की देरी का सामना न करना पड़े।

PM Kisan 21st Instalment के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं, जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि का रिकॉर्ड मौजूद हो और वे भारत के नागरिक हों।
  • जिन परिवारों के किसी सदस्य की नौकरी सरकारी विभाग में है या संवैधानिक पद पर कार्यरत है, वे योजना से बाहर रखे जाते हैं।
  • ऐसे किसान परिवार जिनके किसी सदस्य ने आयकर रिटर्न दाखिल किया है, वे भी लाभ नहीं ले सकेंगे।
  • बड़ी भूमि वाले किसान, संस्थागत किसान या कॉर्पोरेट खेती करने वाले पात्र नहीं हैं।
  • लाभार्थी किसान के पास सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें DBT की सुविधा उपलब्ध हो।
  • आधार कार्ड, बैंक डिटेल और भूमि संबंधी जानकारी सही और एक जैसी होनी जरूरी है।
  • हर किसान को ई-केवाईसी पूर्ण करनी होती है, तभी किस्त खाते में पहुंचेगी।

PM Kisan 21st Instalment Status Check कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर दिख रहे “Beneficiary Status” विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
  • यहां किसान को अपना आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करना होता है, जिससे उनकी पहचान की पुष्टि हो सके।
  • अब “Get Data” पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी।
  • किसान यहां से यह भी देख सकता है कि भुगतान भेजा गया है या अभी प्रक्रिया बाकी है, जिससे उसे बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram