Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस में 5500 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 5500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो अभ्यर्थी लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह शानदार मौका है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 25 जनवरी 2026 तक चलेगी।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

  • भर्ती बोर्ड: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)
  • पद का नाम: पुलिस कांस्टेबल (पुरुष / महिला / जीआरपी)
  • कुल पद: 5500
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • आवेदन शुल्क: शून्य (सभी वर्गों के लिए)

महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी1 जनवरी 2026
आवेदन शुरू11 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 जनवरी 2026
परीक्षा तिथिबाद में घोषित होगी

पदों का विवरण

पद का नामपदों की संख्या
कांस्टेबल (पुरुष)4500
कांस्टेबल (पुरुष – GRP)400
कांस्टेबल (महिला)600

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है
  • साथ ही HSSC CET परीक्षा पास होना जरूरी है

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 जनवरी 2026 से
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी

चयन प्रक्रिया

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में चयन निम्न चरणों में होगा:

  1. CET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – क्वालिफाइंग
  3. शारीरिक माप परीक्षा (PST) – क्वालिफाइंग
  4. मुख्य लिखित परीक्षा (97% वेटेज)
  5. दस्तावेज़ सत्यापन (NCC के 1–3 अंक – 3% वेटेज)
  6. मेडिकल जांच

लिखित परीक्षा का पैटर्न

  • परीक्षा मोड: OMR आधारित
  • समय: 1 घंटा 30 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं

विषय और अंक

विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित, रीजनिंग, करंट अफेयर्स आदि7070
कंप्यूटर ज्ञान1010
हरियाणा सामान्य ज्ञान2020
कुल100100

पासिंग मार्क्स:

  • सामान्य वर्ग – 50%
  • आरक्षित वर्ग – 40%

शारीरिक मापदंड (PST)

पुरुष उम्मीदवार

  • सामान्य वर्ग:
    • लंबाई: 170 सेमी
    • छाती: 83–87 सेमी
  • आरक्षित वर्ग:
    • लंबाई: 168 सेमी
    • छाती: 81–85 सेमी

महिला उम्मीदवार

  • सामान्य वर्ग: 158 सेमी
  • आरक्षित वर्ग: 156 सेमी

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

वर्गदौड़समय
पुरुष2.5 किमी12 मिनट
महिला1 किमी6 मिनट
भूतपूर्व सैनिक1 किमी5 मिनट

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

👉 वेबसाइट: adv012026.hryssc.com

आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही तरीके से भरें और CET नंबर जरूर दर्ज करें।

Important Links

Haryana Police Constable Recruitment 2026 Notification PDFNotification
Haryana Police Constable Recruitment 2026 Online FormApply Online
HSSC Official WebsiteHSSC

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram