Lado Lakshmi Yojana Pension List 2026: हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने योजना के तहत मिलने वाली पेंशन की नई लाभार्थी सूची (Pension List) जारी कर दी है। जिन महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया था, वे अब घर बैठे ऑनलाइन अपने गाँव की सूची में अपना नाम देख सकती हैं। लिस्ट में जिन महिलाओं का नाम शामिल होगा, उन्हीं के बैंक खाते में योजना की किस्त भेजी जाएगी। इसलिए अगर आपने भी आवेदन किया है, तो एक बार अपना नाम ज़रूर चेक करें।
लाडो लक्ष्मी योजना क्या है
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। शुरुआत में इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया था।सरकार द्वारा पहली और दूसरी किस्त ₹2100-₹2100 पहले ही लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है। अधिकतर महिलाएँ अब तीसरी किस्त का इंतजार कर रही थीं, लेकिन इस बीच सरकार ने योजना में बड़ा बदलाव कर दिया है। पहले की तरह मासिक ₹2100 की जगह सरकार एकमुश्त ₹6300 की राशि प्रदान करेगी। यानी महीने-महीने पैसा मिलने की बजाय पूरी रकम एक बार में दी जाएगी।
Lado Lakshmi Yojana (Overview)
| स्कीम का नाम | दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना |
|---|---|
| राज्य | हरियाणा |
| लाभ | आर्थिक सहायता राशि |
| राशि | पहले ₹2100 महीना — नई व्यवस्था में ₹6300 एकमुश्त |
| पहली किस्त | 1 नवंबर 2025 |
| दूसरी किस्त | 3 दिसंबर 2025 |
| तीसरी किस्त | मार्च 2026 (संभावित) |
| लाभार्थी | राज्य की पात्र महिलाएँ |
| आधिकारिक पोर्टल | pension.socialjusticehry.gov.in |
लाडो लक्ष्मी योजना में कौन-कौन पात्र हैं?
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जो सरकार द्वारा तय की गई शर्तों पर खरी उतरती हों—
- महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए
- आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
- अविवाहित महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र 45 वर्ष रखी गई है
- परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से कम चाहिए
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है
- महिला पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही हो
यदि आप इन सभी शर्तों पर खरी उतरती हैं, तो आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है।
Lado Lakshmi Yojana Pension List कैसे चेक करें?
अब आपको कहीं भी चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने पूरी सूची ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। अपना नाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें—
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर
pension.socialjusticehry.gov.in वेबसाइट खोलें - होमपेज पर दिखाई दे रहे
“Beneficiary List” (लाभार्थी सूची) विकल्प पर क्लिक करें - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, आपको
जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सिलेक्ट करना होगा - इसके बाद स्कीम के सेक्शन में
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2025 चुनें - स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें
- फिर View Beneficiary List पर क्लिक करें
बस इतना करते ही आपके गाँव की पूरी लाभार्थी सूची खुल जाएगी।
यदि आपका नाम सूची में है, तो आपको योजना की किस्त का लाभ मिलता रहेगा।
तीसरी किस्त कब मिलेगी?
सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना के नियमों में संशोधन के बाद ₹6300 एकमुश्त राशि दी जाएगी। यह रकम पात्र महिलाओं के बैंक खाते में सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
यदि आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में मौजूद है और सभी दस्तावेज सही हैं, तो आपको तीसरी किस्त का लाभ मिल जाएगा।
अगर नाम सूची में नहीं है क्या करें?
यदि आपने आवेदन किया था लेकिन फिर भी नाम सूची में नहीं दिख रहा, तो—
- अपने दस्तावेज़ों की जांच करें
- नजदीकी CSC केंद्र / सामाजिक न्याय विभाग कार्यालय जाएं
- अपनी आवेदन स्थिति (Application Status) चेक कराएं
- यदि कोई दस्तावेज़ अधूरा है तो उसे अपडेट करें
Important Links
| Lado Lakshmi Yojana Pension List Check Link | यहां क्लिक करें |